रायगढ़ पुलिस की अहम कामयाबी : मध्यभारत के सबसे बड़े सट्टा नेटवर्क मन्नू नथानी गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। एसएसपी शशिमोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस क्रिकेट सट्टा के नेक्सस को तोड़ने में जुटी है। रायगढ़ पुलिस टीम ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के अपलिंक की जांच करते हुए मध्य भारत के सबसे बड़े सट्टा नेटवर्क कहे जाने वाले सट्टा खाईवाल “मन्नू नथानी” गिरोह तक जा पहुंची है । सट्टा खाईवाल “मन्नू नथानी” के गिरोह से जुड़कर खरसिया का अमित मित्तल अपने रायपुर, सक्ती, रायगढ़, खरसिया के साथियों के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क फैला रहा था।

balaj
previous arrow
next arrow

                              विदित हो कि हाल ही में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में पकड़े गए मुल्जिम से पूछताछ में खरसिया में रहने वाले अमित मित्तल की पुष्कर अग्रवाल और उसके पिता सुनील अग्रवाल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में हवाला के माध्यम से रूपयों के लेनदेन इंपुट मिले थे। एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सीएसपी मयंक मिश्रा के साथ थाना साइबर की टीम तब आरोपी अमित मित्तल और उसके संपर्क में आये लोगों और उनकी गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही थी जिनके हैदराबाद, मुम्बई और फिर गोवा में रहने की जानकारी मिली। तत्काल सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना साइबर रायगढ़ की टीम द्वारा गोवा जाकर आरोपी की पतासाजी की गई तो कैंडोलिम बिच में किराए में विला लेकर उसके साथियों के साथ रहने की जानकारी मिली, एक सफल रेड कार्यवाही कर विला में दबिश दी गई। वहां अमित अग्रवाल उसके साथी मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू, सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू को दबोचा गया।

ideal
previous arrow
next arrow

                             आरोपी अमित मित्तल और उसके साथियों को पुलिस की रेट की भनक लग चुकी थी वे अपने विला से फरार होने की ताक में थे जाने से पहले वे अपने छोटे कॉलिंग फ़ोन, लैपटॉप, डायरी में लिखे हिसाब किताब फेंक दिए और कुछ महत्वपूर्ण कागजातों को डायरी समेत जलाकर नष्टकर दिये थे। पुलिस ने पकड़े गये 6 संदेहियों को उनसे जप्त 10 सेलफोन के साथ पूछताछ जांच कार्यवाही के लिए रायगढ़ लाया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी मध्य भारत के सबसे बड़े सट्टा नेटवर्क से मन्नू नथानी गैंग से मिलकर संगठित अपराध करते थे जो “महादेव सट्टा” ऐप की तरह सट्टा का कारोबार है जिसमें मटका सट्टा और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा शामिल होकर अवैध कारोबार से जुड़े हैं आरोपी अमित मित्तल, मोहित सोमानी, आकाश मोटवानी, प्रकाश वाधवानी राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू, सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सभी पर थानों में आपराधिक मामले दर्ज है। रायगढ़ पुलिस इन 6 आरोपियों को सिटी कोतवाली के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, अन्य थाना आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर जांच कार्यवाही की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपियों के हैं आपराधिक रिकार्ड

आरोपी अमित मित्तल पर थाना कोतवाली रायगढ़, थाना चक्रधरनगर, घरघोड़ा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का अपराध दर्ज है । आरोपी अमित मित्तल के खरसिया, रायगढ़ और सक्ती के सट्टा खाईवालों से लिंक का पता चला है जिस पर जांच की जा रही है । आरोपी मोहित सोमानी इस गैंग का लीडर है, मोहित पर भी रायपुर के कई थानों में सट्टा का अपराध दर्ज है। आरोपी मोहित सोमानी, खाईवाल करण चौधरी से लिंक मिले हैं। मोहित सोमानी और उसका साथी प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, प्रकाश वाधवानी राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू, सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सभी मन्नू नथानी गैंग से जुड़कर एजेंट के तौर पर अपना कार्य शुरू किए थे और अब यह एक बड़े सट्टा केवल के रूप में उभरे हैं। अब ये सीधे अपने अप लिंक से क्रिकेट आईडी लेकर नीचे अपने स्तर पर प्लेयर (सट्टा खेलने वाले) को उपलब्ध कराते थे जिनका 10% तक इन्हें कमीशन में रकम मिलता था। अब तक की जांच में पाया गया कि दुबई से महादेव सट्टा ऐप की तरह क्रिकेट बेटिंग आईडी महानगरों में बैठे खाईवालों के जरिए इन्हें मिलती थी जिसके बाद मध्य भारत के नागपुर, रायपुर जैसे शहरों में इन्हें उपलब्ध होता था। ये कमीशन पर छोटे खाईवालों और प्लेयर को क्रिकेट आईडी उपलब्ध कराते थे । खाईवालों ने बताया कि ये तीन तरीको से क्रिकेट सट्टा में भाव लेकर जुआ चलाते थे । सबसे पहले “अभिनंदन लाइन” पर क्रिकेट सेशन का भाव खोला जाता है, वहां से भाव लेकर नीचे डिस्टिब्युट किया जाता था। आरोपी पिछले कई सालों से क्रिकेट सट्टा से जुड़े हैं, ये जुए में एडवांटेज लेने APK फाइल से प्रगति टीवी एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया गया है जिसमें लगभग 7 सेकंड पहले के मैच प्रसारित होता था और जिसका एडवांटेज लेकर यह अपने वर्चुअली अपने खाईवालों से कॉलिंग ऐप पर बात करते और नीचे भाव बताते थे और तीसरा सरह तरीका क्रिकेट बैटिंग क्रिकेट ऐप को उपलब्ध कराकर जुआ खेलाते थे ।

हवाला के जरिए होता था रूपयों का लेनदेन गैंग में हवाला के जरिए रुपए का लेनदेन के सबूत मिले हैं। उनके मोबाइल चेक करने पर मैसेज में नोट के नंबर सीरियल नंबर लिखे गए हैं जो दूसरी पार्टी को उसी सीरियल नंबर का नोट दिखाकर बिना किसी पूछताछ के रुपए लेने और देने का काम पूरे भरोसे के साथ किया जाता था। ज्ञात हो कि आरोपी पुष्कर अग्रवाल और सुनील अगवाल से हवाला में प्राप्त/जुटाये एक करोड़ से अधिक नगद रूपये की जप्ती रायगढ़ पुलिस ने की है। रायगढ़ पुलिस इन छह आरोपियों को थाना कोतवाली के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है, अन्य थाना आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर जांच कार्यवाही की जावेगी, जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमित मित्तल पिता अनूप मित्तल उम्र 30 साल स्टेशन रोड खरसिया
    2 मोहित सोमानी पिता मुरलीधर सोमानी उम्र 38 साल निवासी समता कॉलोनी आजाद चौक रायुपर
  2. प्रकाश वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 28 साल निवासी चौबे कॉलोनी आजाद चौक रायपुर
  3. आकाश मोटवानी पिता दीपक मोटवानी उम्र 31 साल निवासी कचहरी चौक थाना मौदहा पारा जिला रायपुर
  4. राहुल खंडेलवाल पिता स्व. विनोद खंडेलवाल 36 साल निवासी मेग्नेटो सिग्नेचर होम, तेलीबांधा रायपुर
  5. सुलभ खंडेलवाल पिता सुनील खंडेलवाल उम्र 33 साल निवासी रामसागर पारा आजाद चौक रायपुर

Related Posts