30 दुकानों में बिक रहे थे 50 किलो सड़े गले फल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने खाद्य पंजीयन नहीं मिलने पर फल विक्रेताओं को सिखाया सबक

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा फल विक्रेता पर बड़े स्तर पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

rl
previous arrow
next arrow

    विगत तीन दिवस में सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक फल दुकानों का व्यापक निरीक्षण करते हुए पायी गई कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में लगभग 50 किलो सड़े गले फल को नष्ट कराया गया, जिस विक्रेता के पास खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया उसको जल्द से जल्द पंजीयन करवाने निर्देशित किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

                             इस अभियान में अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल थे।

Related Posts