266 रुपए की यूरिया को 800 में बेच रहा था मेलाराम कृषि केंद्र

by SUNIL NAMDEO
0 comments

प्रशासन ने कालाबाजारी कर रहे व्यापारी पर गिराई गाज, दुकान किया सील

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक ने ग्राम दुमुहानी स्थित मेला राम कृषि केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित शासकीय दर पर ही खाद खरीदने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तत्काल देने की अपील किया है।

rl
previous arrow
next arrow

निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक मेलाराम बंजारे द्वारा शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी यूरिया खाद को किसानों को 800 रुपये में अवैध रूप से बेच रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम प्रफुल रजक ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए मेलाराम कृषि केंद्र को सील किया। इस कार्य में कृषि विभाग की बिलाईगढ़ टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर दुकान को सील कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

balaji
previous arrow
next arrow

         इस कार्रवाई में बिलाईगढ़ कृषि विभाग के कृष्ण कुमार साहू एसएडीओ एवं प्रकाश थवाईत बीटीएम शामिल थे।

Related Posts