बिलासपुर और अंबिकापुर से भी दिल्ली और कोलकाता की नियमित हवाई सेवा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

बिलासपुर से प्रयागराज के लिए और जगदलपुर से रायपुर, हैदराबाद की हवाई सेवा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत क्षेत्रीय हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। इसके माध्यम से रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर आपस में तथा अन्य प्रमुख महानगरों से जुड़ गए हैं, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। इंडिगो और एलायंस एयर द्वारा विमान सेवा का संचालन किया जाता है।

rl
previous arrow
next arrow

                                    बिलासपुर (बिलासा देवी केंवटीन हवाई अड्डा) से दिल्ली, कोलकाता, अंबिकापुर और प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं। अंबिकापुर (दरिमा एयरपोर्ट) से दिल्ली, कोलकाता बिलासपुर और जगदलपुर से हैदराबाद और रायपुर जैसे शहरों के लिए एयरलाइंस सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा रायपुर से राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे महानगरों के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts