सियान गुड़ी में 94 बुजुर्ग पंजीकृत, 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी सुविधा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सियान गुड़ी का बेहतर संचालन किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सियान गुड़ी में जिले के 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत है जिनमें से 32 को फिजियोथेरेपी की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

rl
previous arrow
next arrow

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी, मनोवैज्ञानिक, साइकेट्रिक नर्स, लैब तकनीशियन की टीम द्वारा नशामुक्ति केंद्र और सियान गुड़ी के हितग्राहियों का स्वास्थ्य जांच एवं रक्त परीक्षण किया गया। चिकित्सीय टीम ने आवश्यक सलाह, परामर्श एवं काउंसिलिंग भी की गई वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का अभार व्यक्त किया।

balaji
previous arrow
next arrow

सियान गुड़ी में सुबह 10 बजे से वरिष्ठ नागरिक विभिन्न गतिविधियों में शामिल होते हैं और शाम 6 बजे संस्था के सभी कर्मचारियों एवं पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में सुंदर कांड का पाठ कराया गया। समाज कल्याण विभाग ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आकर सियान गुड़ी का लाभ लेने की अपील की गई है।

Related Posts