निर्माण कार्यों में लापरवाही या लेटलतीफी हुई तो खैर नहीं

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक लेते हुए चेताया

जशपुर (सृजन न्यूज)। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गृह निर्माण मंडल एवं सेतु विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पूर्ण, अपूर्ण, अप्रारंभ तथा प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

rl
previous arrow
next arrow

  कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े निर्माण कार्यों, आवासीय परियोजनाओं तथा पुल-पुलियों एवं अन्य सेतु निर्माण कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।

balaji
previous arrow
next arrow

  कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, तकनीकी मानकों का पालन करने तथा आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करें, ताकि विकास कार्यों में गति बनी रहे और आम जनता को समय पर बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Related Posts