डीपीएस की नैंसी पांचवीं कक्षा में 97.9 फीसदी अंक लाकर अव्वल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। शहर में संचालित डीपीएस प्राइमरी बालाजी स्कूल के विद्यार्थियों ने आज एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम प्रस्तुत कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है। सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया।

rl
previous arrow
next arrow

                विद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। नैंसी विश्वकर्मा ने 97.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदित्य भगत ने 96.5 प्रतिशत, राज नंदिनी ने 95.85 प्रतिशत, आनंदी बैगा ने 95.8 प्रतिशत तथा कबीर सोनी ने 95.45 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

balaji
previous arrow
next arrow

  इसके अलावा अंतरा यादव, ऋषभ भगत, सना फातमा, पीयूष कुमार, प्रातिक कुमार, एलेक्स एक्का सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर ए+ ग्रेड हासिल किया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने ए एवं ए+ ग्रेड प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।
       विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ओमप्रकाश सिन्हा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। वहीं, प्राचार्य जयंती सिन्हा ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और यह भी कहा कि छात्रों के इस सफलता पर उनके अभिभावक और शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है ।

Related Posts