चक्रवाती तूफान और अतिवृष्टि की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को भी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिला रायगढ़ के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार को भी अवकाश घोषित किया गया है।

rl
previous arrow
next arrow

                             गौरतलब है कि अति वर्षा की आशंका को दृष्टिगत विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू रहेगा।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts