नवयुवक संघ दरोगापारा के लकी ड्रॉ संपन्न, विजेताओं को मिले आकर्षक पुरस्कार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नवयुवक संघ दरोगा पारा द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ का आयोजन कल उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में स्कूटी, एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, मोबाइल सहित अनेक आकर्षक पुरस्कारों का ड्रॉ निकाला गया। सभी विजेताओं को उनके पुरस्कार वितरित किए गए।
आयोजन में प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटी राहुल शर्मा, निवासी लालटंकी के नाम निकली। वहीं द्वितीय पुरस्कार एलईडी टीवी संजय साहू, निवासी कोतबा, तथा तृतीय पुरस्कार फ्रिज गीता निषाद, निवासी नवागढ़, जो फूल बेचकर अपना जीवनयापन करती हैं, के नाम निकला।
इसके अलावा चौथा पुरस्कार वाशिंग मशीन परी देवांगन, पांचवां पुरस्कार माइक्रोवेव रिया चौबे (दरोगापारा), छठवां पुरस्कार रियलमी मोबाइल अशोक अग्रवाल, सातवां पुरस्कार ब्लूटूथ स्पीकर देवेंद्र गिरी के नाम निकला। आठवें पुरस्कार के रूप में दो कूलर राजेश थवाईत एवं वेदांत पांचाल को मिले, जबकि नौवें पुरस्कार के रूप में इंडक्शन चूल्हा जय पटेल एवं ओंकार पटेल को प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 5 डिनर सेट, 5 स्मार्ट वॉच, 5 पावर बैंक, 5 मिक्सर, 10 इलेक्ट्रिक केटल, 10 आयरन व 20 ईयरबड्स सहित अन्य पुरस्कार भी विजेताओं को प्रदान किए गए।
आयोजन की सफलता मे इनका रहा योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में समीर ठाकुर की मुख्य भूमिका रही। मंच संचालन अंशु टूटेजा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य दलजीत सलूजा, प्रशांत सिंह, दीपांशु जैन, अभिषेक सिंह, आशुतोष सिंह, नवीन तिवारी, करन महतो, अभय, नेहा जैसवाल, गुरजीत कोर, भाविका, प्राची, साक्षी, नानू सहित सभी सदस्यों एवं मोहल्लेवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।
समिति की ओर से सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही आमजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपील की गई कि जिस प्रकार सभी ने इस आयोजन में अपना सहयोग और सहभागिता दी, उसी प्रकार आगे भी हर वर्ष अपना स्नेह, सहयोग और विश्वास बनाए रखें, ताकि ऐसे सामाजिक एवं सामूहिक आयोजन निरंतर भव्य रूप से आयोजित किए जा सकें।
नवयुवक संघ दरोगापारा ने सभी सहयोगकर्ताओं, मोहल्लेवासियों एवं विजेताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।








