कॉस्मेटिक्स प्रतिष्ठानों और मेडिकल स्टोर्स का खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने देखा सच

by SUNIL NAMDEO
0 comments

उत्पादों की गुणवत्ता और नियमों के पालन की हुई जांच

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासन के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा रायगढ़ जिले में कॉस्मेटिक्स एवं औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर निर्धारित नियमों के पालन और उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न कॉस्मेटिक्स प्रतिष्ठानों और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान औषधियों के 3 नमूने भी लिए गए।

rl
previous arrow
next arrow

                      कॉस्मेटिक्स प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान लक्ष्मीनारायण वासुदेव, नीतू बैंगल्स और सरदार बैंगल्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कॉस्मेटिक्स उत्पादों तथा उनकी बिक्री से संबंधित जानकारी और अभिलेखों की जांच की गई। वहीं, औषधि प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान रजत एजेंसी, शाखा पतरापाली से एक तथा मां सतचंडी फार्मास्यूटिकल्स, गांधीगंज से दो औषधि नमूने लिए गए। इन तीनों नमूनों को नियमानुसार गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

balaji
previous arrow
next arrow

             इसके अलावा धरमजयगढ़ स्थित नरेश मेडिकल, दुलेश मेडिकल और कैलाश मेडिकल का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशानुसार जिले में कॉस्मेटिक्स एवं औषधि प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान निर्धारित मानकों के पालन, बिक्री संबंधी अभिलेखों तथा उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

Related Posts