महाराष्ट्र की शकीला को 50 हजार में बेचा था 6 किलो गांजा, जीआरपी रायगढ़ ने की कार्रवाई
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर दिव्यांग पटेल के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में रेल्वे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जीआरपी थाना रायगढ़ द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 23 जुलाई को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपिया शेख शकीला बी पति सलाम शेख, उम्र 48 वर्ष, पता ग्राम भगवती पोस्ट कडोली, तहसील सेनगांव, थाना सेनगांव, जिला हिंगोली (महाराष्ट्र) के कब्जे से एक बैग जिसके अंदर 6 पैकेट में कुल 6.290 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,00,000 रूपये का विधिवत जप्त कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना किया जा रहा है।
तकनीकी साक्ष्य एवं साइबर सेल की सहायता से ओडिशा के गांजा सप्लायर तक पहुंची जीआरपी
प्रकरण में आरोपिया शेख शकीला बी ने बताया था कि वह वह ओड़िशा के मुन्ना से 50000 रूपये में गांजा खरीदी थी। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार जीआरपी की टीम द्वारा इंड टू इंड कार्यवाही करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं साईबर सेल की सहायता से गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना पिता रामनाथ अग्रवाल (37 वर्ष), पता ग्राम कनिका थाना हिमगिर जिला सुंदरगढ़ ओड़िशा के निवास पर रेड कर कार्यवाही की गई।
नशे का सौदागर पहुंचा जेल
आरोपी प्रकाश अग्रवाल उर्फ मुन्ना से पूछताछ करने पर 23 जुलाई को शेख शकीला बी को 50000 रूपये में 6 किलोग्राम गांजा देना बताते हुए आरोपिया से गांजा बिक्री का प्राप्त रकम में से 12500 और घटना में प्रयुक्त सैमसंग मोबाईल को अपने पास रखा होना बताने पर आरोपी के कब्जे से सैमसंग मोबाईल कीमती 15000 रूपये एवं नगदी रकम 12500 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
इन्होंने की कानूनी कार्रवाई
इस सफल कार्यवाही में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आरके बोर्झा, आरक्षक अवधेश मिश्रा, प्रकाश पैकरा (साईबर सेल जीआरपी रायपुर) महिला आरक्षक रमावती एवं नव आरक्षक तेजकुुमार राठौर की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।








