मनोज अग्रवाल का बढ़ा सियासी कद, भाजपा जिला व्यापार प्रकोष्ठ के सह कोषाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला रायगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष  किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, भसंभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशन, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अनुशंसा पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सर्वजीत सिंह सोनी ने जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं मंडल संयोजकों की घोषणा की है।

rl
previous arrow
next arrow

   घोषित जिला कार्यकारिणी में छात्र नेता मनोज अग्रवाल को जिला सह कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। मनोज अग्रवाल लंबे समय से सामाजिक एवं छात्र हितों से जुड़े हैं। उन्होंने अभाविप के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से उठाया। छात्र हितों को लेकर वे निरंतर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं विभिन्न जन अभियानों का नेतृत्व करते रहे हैं। अपनी स्पष्टवादिता, निडर व्यक्तित्व एवं संघर्षशील कार्यशैली के कारण उन्होंने छात्र राजनीति में एक अलग पहचान बनाई।

balaji
previous arrow
next arrow

कांग्रेस शासनकाल के दौरान छात्र हितों के आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए। इसके अलावा उन पर कई प्रकरण दर्ज किए गए तथा छात्र हितों की आवाज बुलंद करने के कारण उन्हें लगभग 40 दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा। इन सभी परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने संघर्ष का मार्ग नहीं छोड़ा और लगातार विद्यार्थियों के अधिकारों एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे।

                अब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में जिला सह कोषाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए प्रभावी भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि मनोज अग्रवाल अपने अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

Related Posts