गौतम अडानी के जन्मदिन पर रायगढ़ में 1148 यूनिट हुआ रक्तदान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के 64वें जन्मदिवस पर अडानी पावर लिमिटेड, रायगढ़ में 3 दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कर्मचारी, अफसरों, व्यावसायिक सहयोगियों, ठेका श्रमिकों तथा स्थानीय युवाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। प्रोजेक्ट एवं ओ एंड एम साइट्स को मिलाकर कुल 1148 यूनिट रक्तदान किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के चीफ बिज़नेस ऑफिसर, साइट प्रोजेक्ट हेड एवं अन्य विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में हुआ। रक्तदान के दौरान जिंदल फोर्टिस ब्लड बैंक, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ की विशेषज्ञ टीमों ने स्वास्थ्य परीक्षण, काउंसलिंग और सुरक्षित रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की।

balaji
previous arrow
next arrow

यह अभियान क्षेत्र में आयोजित बड़े कॉर्पोरेट सामाजिक प्रयासों में शामिल रहा, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है। तीन दिनों तक चले इस शिविर में प्रतिभागियों का उत्साह उल्लेखनीय रहा। रक्तदाताओं ने इसे समाज के प्रति अपने कर्तव्य के रूप में देखा और सक्रिय सहयोग दिया।

अडानी समूह हर वर्ष अपने चेयरमैन के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों के साथ मनाता है। इस वर्ष आयोजित रक्तदान शिविर ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद लोगों के जीवन को सहारा दे सकता है।

इस मौके पर चीफ बिज़नेस ऑफिसर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और मजबूत होती है। हमें खुशी है कि बड़ी संख्या में लोगों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया और इस पहल को सफल बनाया। वहीं, प्रोजेक्ट हेड ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का एक प्रभावी माध्यम है। हमारी टीम और स्थानीय समुदाय ने मिलकर इस अभियान को सार्थक बनाया है। कंपनी प्रबंधन ने रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

                अडानी पावर लिमिटेड, रायगढ़ और अडानी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह रक्तदान अभियान सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति कंपनी के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

Related Posts