तायक्वांडो विजेता हमारे गौरव का प्रतीक -रामचन्द्र

by SUNIL NAMDEO
0 comments

मैडल विजेताओं से खेल की योजनाओं पर हुई चर्चा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले के तायक्वांडो खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद अपनी वापसी मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

rl
previous arrow
next arrow

                           टीम के वरिष्ठ कोच विकास कुमार ने बताया कि नेपाल में हुई प्रतियोगिता में तायक्वांडो खिलाड़ियों के द्वारा 10 गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद वरिष्ठ खिलाड़ी रामचन्द्र शर्मा से आशीर्वाद लेने सभी खिलाड़ी एवं टीम मिलने पहुंची थी, जहां तायक्वांडो खेल को आगे बढ़ाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। रामचन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों का सम्मान कर कहा कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। खासकर उन खेलों के लिए जिन खेलो में खिलाड़ियों को निरंतर सफलता प्राप्त हो रही है।

balaji
previous arrow
next arrow

                        इस चर्चा के दौरान रामचन्द्र ने सभी कोच के साथ खिलाड़ियों से भी बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और भविष्य में साथ खड़े रहने का वादा किया। खिलाड़ियों के लिए उम्मीद जताई की वे और आगे बढक़र जिले एवं प्रदेश के साथ देश का भी नाम रौशन करेंगे।

Related Posts