बर्तन कारोबारी श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल खेलवाते थे क्रिकेट सट्टा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

खाईवाल रामफल गेरवानी से फरार, क्रिकेट सटोरिए हैं पुलिस की रडार में

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बर्तन दुकान की आड़ में क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी के सख्त फरमान पर पूंजीपथरा पुलिस और साइबर सेल ने गेरवानी में रेड मारते हुए बर्तन व्यवसायी श्याम कुमार अग्रवाल और उसके साथी सुरेश अग्रवाल को रंगे हाथों धरदबोचा। वहीं, खाईवाल रामफल उड़न छू हो गया। बहरहाल, क्रिकेट सटोरियों से 4 मोबाइल फोन और कैश बरामद करने वाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

balaj
previous arrow
next arrow

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि  गेरवानी का श्याम कुमार अग्रवाल नामक व्यक्ति अपने बर्तन दुकान में मोबाईल से रूपये पैसे का हार जीत का ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेला रहा है। फिर क्या, तत्काल साइबर सेल और पूंजीपथरा थाने की संयुक्त टीम ने संदेही श्याम कुमार अग्रवाल के बर्तन दुकान घेराबंदी की तो वहां 2 व्यक्ति मोबाईल से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाते मिला। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम श्याम कुमार अग्रवाल पिता स्व. बजरंग अग्रवाल (43 वर्ष) ग्राम गेरवानी तथा सुरेश अग्रवाल पिता स्व. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल (42 वर्ष) निवासी कृष्णा विहार कालोनी रायगढ़ का रहने वाला बताया। उन्होंने ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाना भी स्वीकार किया।

ideal
previous arrow
next arrow

          पुलिस ने श्याम कुमार अग्रवाल के कब्जे से आसमानी रंग का की पेड मोबाईल कीमती 1200 रुपए, नारंगी रंग का रेड मी कंपनी का मोबाईल कीमती 12 हजार, गहरे नीले रंग का वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 15 हजार, ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे का 17 हजार, सुरेश अग्रवाल के कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाईल कीमती 15 हजार, ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे के 1400 रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। श्याम कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि सुरेश अग्रवाल के साथ वह ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलाता है। खाईवाल रामफल अग्रवाल (निवासी गेरवानी) को कैश और फोन पे बार कोड के माध्यम से रूपए दिया जाता है। खाईवाल रामफल अग्रवाल पुलिस को देखकर भाग गया था। पुलिस ने श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल के विरूद्ध 4, 7 छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की है।

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, थाना प्रभारी साइबर थाना विजय चेलक, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, नंदकुमार सारथी (थाना साइबर) प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, बृजलाल गुर्जर आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवार, हेमसागर पटेल और आदिकंद प्रधान की अहम भूमिका रही है।

Related Posts