28 हिन्दू और 36 ईसाई जोड़े बंधे सामूहिक विवाह के बंधन में

by SUNIL NAMDEO
0 comments

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में मूक-बधिर जोड़े भी बने नव दम्पत्ति

जशपुरनगर (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जशपुर जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में हिन्दू एवं ईसाई दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विशेष बात यह रही कि परियोजना बगीचा में एक दिव्यांग (मूकबधिर) जोड़ा भी विवाह समारोह में शामिल हुआ, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

balaj
previous arrow
next arrow

    परियोजना बगीचा में 13 हिन्दू एवं 07 ईसाई सहित कुल 20 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देने जिला पंचायत सदस्य मोनिका टोप्पो, आशिका कुजूर, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम, मुकेश शर्मा, सैनिक बोर्ड अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, जनपद सदस्य सविता नागेश, सीईओ जनपद पंचायत बगीचा, बीईओ बगीचा एवं बीआरसीसी संयोजक बगीचा उपस्थित रहे। परियोजना कांसाबेल में 09 हिन्दू एवं 03 ईसाई कुल 12 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सरिता भगत, जनपद उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष मोतीलाल भगत, जनपद सदस्य शिप्रा दास, सरपंच कांसाबेल अनिल खलखो, उपसरपंच  अमित अग्रवाल, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य अनूप कश्यप एवं संजय सिंह उपस्थित रहे।

ideal
previous arrow
next arrow

                    इसी प्रकार परियोजना बागबहार में 06 हिन्दू एवं 26 ईसाई कुल 32 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में आनंद शर्मा, मनी मुन्नी अग्रवाल, मीना चौहान, चन्द्रचूर्ण बंजारा, जनपद सदस्य एवं बाल विकास समिति सदस्य  कमल विश्वकर्मा, प्रीतम शर्मा, पदमनी परहा, सुमित्रा पैंकरा एवं जनपद सदस्य कुमारी नाग उपस्थित रहीं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है। इसमें 8 हजार रुपये आयोजन व्यय, 7 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा वधु को 35 हजार रुपये का चेक एवं वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान नवदंपत्तियों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Related Posts