ओड़िशा से गांजा तस्करी करते 3 युवक गिरफ्तार, 25.62 लाख का माल बरामद

by SUNIL NAMDEO
0 comments

3 बड़े बैग को यात्री ट्रेन में डालकर 52 किलो गांजे का हो रहा था अवैध परिवहन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। क्राइम रोकने में सक्रिय रायगढ़ पुलिस के हाथ एक और अहम कामयाबी लगी है। इस मर्तबे नशे के 3 ऐसे सौदागर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जो ओड़िशा से ट्रेन में गांजे के जखीरे की तस्करी कर रहे थे। एसएसपी शशिमोहन सिंह की लीडरशिप में खरसिया पुलिस ने कंधमाल के तीनों युवकों से 25.62 लाख रुपये कीमत की 52 किलो गांजा बरामद करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

balaj
previous arrow
next arrow

एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सप्ताह के भीतर अवैध गांजा के परिवहन/विक्रय पर गत 22 अप्रैल को तीसरी कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि इसी सप्ताह 19 अप्रैल को थाना तमनार द्वारा 60 किलो और 20 अप्रैल को चक्रधरनगर थाने द्वारा 36 किलो अवैध गांजा पकड़ा गया था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर सभी थानाक्षेत्रों में थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा मुखबिरों का जाल बिछाकर गांजा तस्करों पर निगाह रखी जा रही है कि कल पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से 3 युवक बड़े-बड़े बैग में गांजा लेकर निकले हैं। सूचना पर एसएसपी शशिमोहन सिंह द्वारा सड़क मार्ग और रेल मार्ग के जरिए तस्करी की आशंका पर साइबर सेल व थानों को अलर्ट किया गया। इसी दरम्यान पुलिस को सूचना मिली कि खरसिया रेल्वे कॉलोनी के पास 3 संदिग्ध व्यक्ति बड़े-बड़े बैग के साथ घूमते देखे गये हैं।

ideal
previous arrow
next arrow

                    संभवत: खरसिया में गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। तत्काल थाना साइबर, चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा सुनियोजित रूप से कार्रवाई कर तीनों संदिग्धों को साथ रेल्वे कॉलोनी मार्ग पर दबिश देकर पकड़ा गया, तीनों संदेही बड़े-बड़े बैग पकड़े हुये थे। संदेही दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा (22 वर्ष) ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल, शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा (21 वर्ष) साकिन डडकी थाना सदर जिला कंधमाल और देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर (19 वर्ष) साकिन सीगाकेता थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल से पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम बताते बैग में ओड़िशा से गांजा लेकर आना बताये। आरोपियों के कब्जे से 16.1 किलो, 20.4 किलो और 15.5 किलो जुमला 52 कि.ग्रा. गांजा कीमत करीब 25 लाख 62 हजार रूपये का बरामद हुआ।

     आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेन से गांजा लेकर आ रहा थे, रेल्वे पुलिस की चेकिंग पर खरसिया में उतरकर भाग रहे थे। आरोपियों के कृत्य पर चौकी खरसिया में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के सतत मार्गदर्शन पर कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, आरक्षक किशोर राठौर, साविल चन्द्रा की अहम भूमिका और थाना साइबर और रेल्वे पुलिस खरसिया का अहम योगदान रहा।

Related Posts