केलो विहार गौरव सम्मान से नवाजे गए केलो विहार कॉलोनी के 25 होनहार

by SUNIL NAMDEO
0 comments

कला से लेकर विज्ञान तक प्रतिभा का डंका

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्थानीय केलो विहार कॉलोनी में प्रतिभाओं का सम्मान करने और समाज को गौरवान्वित करने के उद्देश्य से ‘केलो विहार गौरव सम्मान’ सूची जारी की गई है। इस सूची में शिक्षा, चिकित्सा, कला, खेल और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 25 असाधारण व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है। इस सम्मान समारोह की खास बात यह रही कि इसमें प्रशासनिक स्तर पर पहचान बनाने वाली महिलाओं से लेकर देश की शीर्ष वैज्ञानिक संस्थाओं में योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

इन प्रमुख प्रतिभाओं को मिला ‘गौरव सम्मान’

balaji
previous arrow
next arrow

प्रशासन और नेतृत्व : महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रदेश अध्यक्ष अनिता नायक और विजयलक्ष्मी स्वरोजगार युवा केंद्र की संचालिका माया दत्ता को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञान और अनुसंधान : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में सीनियर साइंटिस्ट के रूप में देश का मान बढ़ाने वाले शिशिर चंद्रा को इस सूची में विशेष स्थान मिला है।

शिक्षा क्षेत्र में राज्यपाल पुरस्कार : शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए लालाराम साहू और आरती साहू को सम्मानित किया गया, जिन्हें पूर्व में महामहिम राज्यपाल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

चिकित्सा एवं शिक्षा (NEET/MBBS) : चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले कई युवाओं ने कॉलोनी का नाम रोशन किया है। इनमें मनीषा मेहर (MBBS अध्ययनरत), बिना किसी कोचिंग के सेल्फ-स्टडी से सफलता पाने वाली रिद्धिमा सिंह (NEET clear), श्रेया सिंह (NEET clear), ईशान चौबे (प्रथम प्रयास में NEET clear), ऋत्विक यादव (NEET clear) और कुन्ती नायक (MBA, MBBS, MD) जैसी उच्च शिक्षित प्रतिभाएं शामिल हैं।

उच्च तकनीकी शिक्षा और इंजीनियरिंग : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT Raipur) में अध्ययनरत आशेष गुप्ता और देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक JEE मेन्स एडवांस क्लियर करने वाले डिलेश यादव (IIT) को सम्मानित किया गया।

कला, खेल और पत्रकारिता में भी लहराया परचम – इस सूची में केवल अकादमिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और खेल जगत के चमकते सितारों को भी जगह दी गई है। भरतनाट्यम नृत्य में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार विजेता तेसु बेहरा। स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली जशिका सेठी। संगीत की दुनिया में सुरीली पहचान बनाने वाले गायक विजय शर्मा। निष्पक्ष पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हरिशंकर गौरहा जी (Self Web Portal)।

नौनिहालों और समाजसेवियों का बढ़ा हौसला

10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाली सिया जायसवाल (90.4%), आदर्श सतपथी (90.8) और संस्कृति स्वर्णकार (92%) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही पुलिस विभाग से गिरधारी साव, जीव विज्ञान (Biology) व्याख्याता दीपा चौहान, पशु चिकित्सा के क्षेत्र में गौ-सेवा करने वाले पूरन पटेल और वेद एवं योग के क्षेत्र में सक्रिय संतोष कौर हँसपाल जी को उनकी विशिष्ट समाज सेवा के लिए ‘केलो विहार गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

Related Posts