भारतीय संस्कृति, बॉलीवुड संगीत, आकर्षक प्रतियोगिताओं और पारिवारिक मनोरंजन का होटल श्रेष्ठा में होगा अनूठा संगम
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रायगढ़वासियों को गरबा, डांडिया और संगीत से सजी एक यादगार शाम का आनंद मिलने जा रहा है। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा 19 अक्टूबर को होटल श्रेष्ठा में ‘रॉयल गरबा 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम पारंपरिक भारतीय संस्कृति, बॉलीवुड संगीत, आकर्षक प्रतियोगिताओं और पारिवारिक मनोरंजन का अनूठा संगम होगा। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्य जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
प्रेसवार्ता में आयोजकों ने साझा की जानकारी
होटल श्रेष्ठा में प्रेसवार्ता में रॉयल गरबा 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास अग्रवाल और प्रोग्राम चेयरमैन आशीष महमिया,क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, क्लब सचिव अंकित कलानोरिया ने बताया कि इस वर्ष आयोजन को खास बनाने के लिए संगीत और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था है। कार्यक्रम में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका रुपाली जग्गा, जिन्हें ‘द शिकारा ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है, अपनी शानदार गायकी से समां बांधेंगी। वहीं मुंबई की डीजे सोनल अपनी धमाकेदार डिस्को डांडिया प्रस्तुति से गरबा प्रेमियों का उत्साह बढ़ाएंगी। दास साउंड के साथ लाइव म्यूजिक और एंकर शिवम की मंच संचालन शैली कार्यक्रम को और आकर्षक बनाएगी।
लकी ड्रॉ में इलेक्ट्रिक स्कूटर और डायमंड रिंग जीतने का मौका
इस बार रॉयल गरबा में मनोरंजन के साथ पुरस्कारों का रोमांच भी खास रहेगा। आयोजकों ने बताया कि लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक स्कूटर और द्वितीय पुरस्कार डायमंड रिंग रखा गया है। इन आकर्षक पुरस्कारों को लेकर प्रतिभागियों में खास उत्साह रहने की उम्मीद है। इसके अलावा विभिन्न गरबा और डांडिया प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
मेहमानों के लिए कॉम्प्लिमेंट्री फूड की सुविधा
आयोजन की एक विशेष बात यह भी है कि कार्यक्रम में कॉम्प्लिमेंट्री फूड की व्यवस्था रहेगी। मेहमान गरबा-डांडिया और लाइव म्यूजिक का आनंद लेने के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए विशेष फूड काउंटर लगाए जाएंगे, जिससे पूरा आयोजन पारिवारिक उत्सव का रूप ले सके।
ओपी चौधरी बनेंगे गरबा के साक्षी
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल होंगे। सम्मानित अतिथियों में डीजी रोटे आलम सिंह रूपरा एवं रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह शामिल हैं।इसके अतिरिक्त पीडीजी रोटे हरजीत सिंह होरा, डीजीई रोटे भानु प्रताप चौधरी, एजी रोटे आशीष अग्रवाल, रोटेरियन सोमनाथ अग्रवाल, श्रीमती अदिति चौधरी एवं रोटेरियन भारती सालुंके (बिलासपुर क्वीन) सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
प्रतिष्ठित जूरी सदस्य करेंगे प्रतिभागियों का मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं को रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए प्रतिष्ठित जूरी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इनमें फर्स्ट लेडी आरआईडी 3261 रोट.हरपाल रूपरा जी, रोट.नेहा जैन (रायपुर कॉस्मो डिवास), रोट.शीतल गोयल (रायपुर क्वीन), रोट.प्रियंका गुप्ता (रायपुर एलिगेंस), रोट.अनीता अग्रवाल (रायपुर क्वीन) एवं रुचि मग्गू (फाउंडर, अजरा एग्जीबिटीज) शामिल हैं। जूरी सदस्य प्रतिभागियों की प्रस्तुति, पारंपरिक वेशभूषा, ऊर्जा और नृत्य कौशल के आधार पर उनका मूल्यांकन करेंगे।
ग्रुप डांस से लेकर डांडिया किंग-क्वीन तक होंगी प्रतियोगिताएं
रॉयल गरबा 2026 में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ग्रुप प्रतियोगिताओं में बेस्ट रॉयल ग्रुप प्रथम, बेस्ट रॉयल ग्रुप द्वितीय, बेस्ट रॉयल थीम और बेस्ट ड्रेसअप के खिताब दिए जाएंगे। सोलो प्रतियोगिताओं में रॉयल डांडिया किंग, रॉयल डांडिया क्वीन, रॉयल एनर्जेटिक किंग एवं रॉयल एनर्जेटिक क्वीन के लिए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही बेस्ट ड्रेसअप, रॉयल कपल और 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेस्ट रॉयल किड्स प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
भारतीय संस्कृति और पारिवारिक उत्सव को बढ़ावा देने की पहल
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारंपरिक गरबा और सामूहिक उत्सव की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को पूरी तरह पारिवारिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है, ताकि शहरवासी अपने परिवार और मित्रों के साथ नवरात्रि की खुशियां साझा कर सकें।
टीम ओजस्वी के तैयारियों में जुटे सदस्य
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल की टीम ओजस्वी द्वारा ‘Create Lasting Impact’ की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव अंकित कलानोरिया, प्रोग्राम डायरेक्टर सुशील रामदास अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन आशीष महमिया सहित क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों को विश्वास है कि बॉलीवुड गायिका की शानदार प्रस्तुति, डीजे की धमाकेदार धुनें, आकर्षक पुरस्कार, कॉम्प्लिमेंट्री फूड और रोमांचक प्रतियोगिताओं से सजी यह शाम रायगढ़वासियों के लिए यादगार साबित होगी।कार्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए
8770958817 और 9243207240 के अलावे 9131130484 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।








