स्काई अलॉयज में जरूरतमंदों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

by SUNIL NAMDEO
0 comments

शिविर में 150 से अधिक कामगारों और ठेका श्रमिकों ने उठाया स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

खरसिया/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा रॉबर्टसन, खरसिया में मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग (HR & Admin) द्वारा प्लांट परिसर स्थित हॉल के समीप निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

rl
previous arrow
next arrow

शिविर के दौरान चिकित्सकों ने कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना था।

balaji
previous arrow
next arrow

इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. भोलानाथ मेहर, डॉ. रश्मि खुंटे, महेंद्र चौहान, विधि वर्मा एवं योगमति पटेल सहित प्लांट के व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। कंपनी के प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल और एचआर हेड दिग्विजय पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर को कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कंपनी प्रबंधन की इस पहल से कर्मचारियों एवं श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा प्राप्त हुई। इस प्रकार के आयोजन औद्योगिक क्षेत्र में स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने तथा श्रमिक कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Posts