शिक्षक, छात्र और पालकों की कड़ी को मजबूत बनाने सशिमं लोचन नगर में हुई अभिभावक गोष्ठी
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ में आज अभिभावक गोष्ठी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष चक्रधर पटेल, कार्यक्रम के अध्यक्ष गणेश चंद्र यादव, (सरस्वती शिक्षा संस्थान के जिला प्रतिनिधि), विशिष्ट अतिथि सशिमं समिति के उपाध्यक्ष डी पटनायक, अभिभावक के रूप में सत्यम पटेल, सोहन देवांगन उपस्थित थे।
मां सरस्वती ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मातृ वंदना के बाद अतिथियों-अभिभावकों का तिलक रोली लगाकर स्वागत किया गया।प्राचार्य कुबेर माली ने अतिथियों का परिचय कराया। गोष्ठी में कक्षा अरुण से दशम के भैया बहन के अभिभावकों में पुरुष 21 एवं 39 महिलाएं भी शामिल हुईं। गोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य त्रैमासिक परीक्षा परिणाम, गृह कार्य, अनुशासन, उपस्थिति, अंशदान, वाहन शुल्क, प्रवेश, कॉपी कंप्लीट और आगामी अर्धवार्षिक परीक्षा साथ ही वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए योजना आदि पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि अंग्रेजी माध्यम के प्रति अभिभावकों का रुझान बाद में क्या परिणाम लाता है। अभिभावकों को समझाया और अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत विद्यालय में पढ़ाई के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम अध्यक्ष ने सरस्वती शिशु मंदिर की विशिष्टता एवं अभिभावक गोष्ठी का महत्व बताते हुए कहा कि गोष्ठी शिक्षक, छात्र, पालकों की कड़ी को मजबूत बनाने का कार्य करता है। अंत में सत्यम पटेल ने कहा आप सभी अपने बच्चों को शिशु मंदिर में पढ़ाएं क्योंकि यह केवल शिक्षा ही प्रदान नहीं करता संस्कार भी देता है।
अंत में प्राचार्य ने अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। मंच संचालन संघमित्रा मिश्र ने किया। इस अवसर पर सभी आचार्य बंधु भगिनी पिंकी प्रधान, पुष्पांजलि साहू, ज्योति स्वर्णकार, करिश्मा चौधरी, पुष्पा निषाद, ओजस्वी तिवारी, रेणुका ठाकुर, विमला साहू, तरुणी साहू, प्रतिमा गुप्ता एवं उत्तरा महेश उपस्थित थे।








