लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन और दिव्य शक्ति का भव्य डांडिया नाइट 14 अक्टूबर को

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रेड क्वीन में सजेगी संगीत, नृत्य और मनोरंजन की शाम

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नवरात्रि के अवसर पर लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 अक्टूबर को शाम 7 से रात 11 बजे तक भव्य मेगा डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रायगढ़ स्थित रेड क्वीन में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने प्रेसवार्ता में बताया कि कार्यक्रम के संबंध में प्रशासन को लिखित सूचना भी दे दी गई है।

rl
previous arrow
next arrow

         शहर के होटल साकेत में हुए पत्रकारवार्ता में आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम नवरात्रि की पारंपरिक आस्था, भक्ति, संगीत और आधुनिक मनोरंजन का अनूठा संगम होगा। कार्यक्रम में आकर्षक डांडिया-गरबा प्रस्तुतियां, लाइव म्यूजिक, नृत्य, मनोरंजक गतिविधियां, आकर्षक पुरस्कार तथा विभिन्न फूड काउंटर विशेष आकर्षण रहेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को परिवार एवं मित्रों के साथ नवरात्रि की रंगीन और यादगार शाम का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में नामी कलाकारों एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को खास बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन की तैयारियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दोनों क्लबों के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

                            आयोजन समिति में मुकेश केडिया, राजेश सिंघानिया बंटी और अनिल अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं के लिए अनुराग गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, रामचंद्र शर्मा को कार्यक्रम प्रभारी तथा अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्व दिए गए हैं। आयोजन से जुड़े प्रमुख सदस्यों में राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, तरुण गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, सतनाम सिंघ वाधवा, राजेश अग्रवाल, डॉ. दयानंद अवस्थी, रामचन्द्र शर्मा, सुनील गर्ग, दीपक मित्तल, हनुमान अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, केबी गोयल, दीपक मित्तल, अमित मोदी, सुनील गर्ग, राम यादव, श्रीकांत पांडेय, राजेश नंदे, पवन मित्तल सहित अन्य सदस्य तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।

लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल और दिव्य शक्ति की अध्यक्ष कविता बेरीवाल के नेतृत्व में दोनों संस्थाओं के सदस्य ममता अग्रवाल, शालू अग्रवाल व करीना अग्रवाल आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं। लॉयंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन एवं दिव्य शक्ति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 14 अक्टूबर को अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस भव्य मेगा डांडिया नाइट में शामिल हों और नवरात्रि के उत्सव को संगीत, नृत्य एवं उल्लास के साथ यादगार बनाएं।

Related Posts