इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने भगवती गौशाला में की गौ सेवा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने बीते 6 अक्टूबर को भगवती गौशाला, नीलांचल भवन के सामने, रायगढ़ में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने गौमाता को गुड़, दाना, खली, चारा एवं सब्जियां खिलाकर सेवा की। बीमार गायों के लिए दवाइयों की व्यव्स्था की गई.

rl
previous arrow
next arrow

            कार्यक्रम का उद्देश्य गौ सेवा के माध्यम से समाज में सेवा, करुणा एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना था। सदस्यों ने गौ सेवा को पुण्य एवं मानवता से जुड़ा महत्वपूर्ण सेवा कार्य बताते हुए नियमित रूप से ऐसे सेवा कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गोमती अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष शशि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्रुति देवांगन, सुरभि अग्रवाल एवं अंजू शर्मा उपस्थित रहीं।

balaji
previous arrow
next arrow

गौ सेवा कार्यक्रम में पुष्पा अग्रवाल, गोमती अग्रवाल, शशि अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अंजू शर्मा एवं श्रुति देवांगन का विशेष सहयोग रहा। क्लब की ओर से कहा गया कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है।

Related Posts