प्रथम इंडो नेपाल कराते स्पर्धा में संस्कार ने जीते 9 गोल्ड समेत 19 पदक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल की छात्र – छात्राओं ने भिलाई में आयोजित प्रथम इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 9 गोल्ड सहित 19 पदक प्राप्त किए।

rl
previous arrow
next arrow

                     संस्था की प्राचार्या रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद आदि के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। इसके तहत भिलाई में आयोजित प्रथम इंडो नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में संस्कार के विद्यार्थियों ने धूम मचाते हुए 9 गोल्ड मैडल सहित कुल 19 पदक जीतने में सफलता पाई। सफल विद्यार्थियों में विजेता प्रकृति मानिकपुरी, आरव सिंह, शेख हमादुल्लाह, वैभव दत्ता, श्रेया सिंह, कु. स्नेहा सिंह शामिल हैं।

balaji
previous arrow
next arrow

       रायगढ़ जिले की इस शानदार सफलता पर रामचन्द्र शर्मा ने खेल प्रशिक्षक कांति मानिकपुरी सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

Related Posts