कोलता समाज का नुआखाई और प्रतिभा सम्मान समारोह 15 अक्टूबर को, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रत्थू गुप्ता ने कहा – समाज के ही करीब 30 विध्नसंतोषी तत्व पंजीयन हैक कर मीडिया में अनर्गल बयान से सामाजिक साख को लगा रहे बट्टा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कोलता समाज संभाग रायगढ़ छत्तीसगढ़ के 15 अक्टूबर को नुआखाई कार्यक्रम और सम्मान समारोह में सीएम विष्णुदेव साय शिरकत कर सामाजिक प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाएंगे। वहीं, कोलता समाज में मुट्ठीभर ऐसे भी विघ्नसंतोषी तत्व हैं, जो पंजीयन हैक कर अपने उपद्रवी हरकतों से सामाजिक साख को बट्टा लगा रहे हैं। यह कहना है – कोलता समाज संभाग रायगढ़ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का।

rl
previous arrow
next arrow

शहर के बेलादुला मरीन ड्राइव स्थित कोलता समाज के धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में कोलता समाज संभाग रायगढ़ छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष रत्थू गुप्ता ने बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को को नुआखाई कार्यक्रम और प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष तौर पर आएंगे। कोलता समाज में परंपरा, संस्कृति की झलक दिखती है। 15 अक्टूबर को रायगढ़ में होने वाले नुआखाई कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान लोगों को सीएम श्री साय पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाएंगे। चूंकि, कोलता समाज शांतिप्रिय है, इसलिए अन्य समाजों की तुलना में कोलता बिरादरी में सामाजिक अपराध का आंकड़ा कम है। कोलता समाज नशामुक्ति को प्राथमिकता देने वाले कोलता समाज में उड़िया संस्कृति का पालन होता है।

balaji
previous arrow
next arrow

कोलता समाज में दो फाड़ होने संबंधी पूछे गए सवाल में रत्थू गुप्ता ने कहा कि समाज के ही कतिपय मुट्ठीभर लोग मीडिया में अनर्गल बयान जारी करते हैं, जो निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में 20 से 30 लोग ही विरोधी है। जबकि अंबिकापुर से वाड्रफनगर तक हम सब एक हैं। वहीं, अंगुली में गिने जाने वाले दर्जनभर उपद्रवी तत्वों ने हमारा पंजीयन हैक कर लिया। सम्मान समारोह का यह कार्यक्रम पहले पुसौर में हुआ। इस बार रायगढ़ मुख्यालय में 15 अक्टूबर को होगा। कोलता समाज 8 ब्लॉक में बंटा है और हम सभी एका के बंधन में बंधे हैं।

पत्रकारवार्ता में कोलता समाज संभाग रायगढ़ छत्तीसगढ़ के संभागीय अध्यक्ष रत्थू गुप्ता, प्रदेश महामंत्री टीकाराम प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रधान, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोविंद देहरी,  जगन्नाथ प्रधान, रायगढ़ अंचल अध्यक्ष मनोरंजन नायक, विशेश्वर भोई, मुरलीधर प्रधान, मीडिया सलाहकार शेषचरण गुप्ता, खीतिभूषण गुप्ता, कुरूपति गुप्ता, घनश्याम प्रधान, कन्हैया गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Posts