बुजुर्गों के अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद है नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत : अनिता अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

इनरव्हील क्लब ने वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। इनरव्हील क्लब स्टील सिटी, रायगढ़ की ओर से वृद्ध दिवस के अवसर पर बुजुर्गजनों के सम्मान में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नाश्ता एवं उपहार भेंट किए गए।

rl
previous arrow
next arrow

                   इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट अनिता अग्रवाल और सेक्रेटरी बिंदिया मोदी सहित क्लब की सदस्याएं उर्मिला मोदी, श्वेता गर्ग, सोनल अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, राखी सोंथालिया, सपना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, मधु बंसल, संगीता अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल उपस्थित रहीं।

balaji
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का आयोजन एवं समस्त व्यवस्थाएं क्लब की सदस्य मधु बंसल ने की। मधु बंसल प्रत्येक वर्ष अपनी ओर से वृद्धजनों के सम्मान में यह सराहनीय पहल करती हैं। उनके इस सेवाभावी एवं मानवीय प्रयास के लिए इनरव्हील क्लब की ओर से विशेष आभार व सम्मान व्यक्त किया गया।

क्लब की प्रेसिडेंट अनिता अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वृद्धजनों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने बुजुर्गजनों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Posts