बुजुर्गों के जीवन के अनुभव और ज्ञान हैं नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार : जीवर्धन चौहान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर महापौर ने वृद्धजनों का किया सम्मान, श्रवण यंत्र और आवश्यक सामग्री का हुआ वितरण

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहाड़ मंदिर में वृद्धजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान सहित जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम में वृद्धजनों को श्रीफल एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए श्रवण यंत्र एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। अतिथियों ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

rl
previous arrow
next arrow

                     इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि वृद्धजन समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव और ज्ञान नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का आधार हैं। वृद्धजनों को सम्मान, सुरक्षा, सहयोग और गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना परिवार एवं समाज की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों के कल्याण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

balaji
previous arrow
next arrow

         कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी समिति के सचिव एवं कर्मचारीगण, प्रबंधकीय सदस्यगण तथा समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक शिवशंकर पांडेय सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts