एक ही लक्ष्य, एक ही नारा, ओपीएस है अधिकार हमारा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

विद्युत कर्मचारी-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली अधिकार मंच की हुई अहम बैठक

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बिजली ऑफिस रायगढ़ वृत्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में बीते 7 सितंबर को विद्युत अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली अधिकार मंच के तत्वावधान में ओल्ड पेंशन स्कीम के मुद्दे को लेकर आवश्यक बैठक आहूत की गई।

rl
previous arrow
next arrow

11 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

balaji
previous arrow
next arrow

बैठक में 11 सितंबर से होने वाले चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लेते हुए 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के सभी रीजन व क्षेत्रीय मुख्यालय में 12 संगठनों की एक संयुक्त आमसभा होगी। आमसभा के बाद कंपनी अध्यक्ष के नाम क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक/मुख्य अभियंता के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रायपुर में 5 अक्टूबर को होगा शक्ति प्रदर्शन

आंदोलन का सबसे बड़ा चरण 5 अक्टूबर को कंपनी मुख्यालय डंगनिया रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से पावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी रायपुर पहुंचकर ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए विशाल प्रदर्शन एवं आम सभा करेंगे।

13 सदस्यीय टीम हुई गठित

इस अहम बैठक में संयोजक  की अनुमति से होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु 13 सदस्यीय टीम समिति भी गठित की गई। इसमें नरेंद्र नायक,पीसी महानंदा, हरीश मंगेशकर, महेश्वर पटेल, राजेश देवांगन, राजेंद्र आरिले, रितेश नागेश, सचिन केरकेट्टा, प्रकाश गुप्ता, मेल्बीन टोप्पो, नवीन कुर्रे, विजेन्द्र खांडेकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंच संचालन जनता यूनियन के प्रांतीय सचिव रितेश नागेश ने किया।

बैठक में इन संगठनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में अभियंता संघ से रायगढ़ संयोजक आशा कुंडू, इंजीनियर नरेंद्र नायक, इंजीनियर पीसी महानंदा, इंजीनियर एचके मंगेशकर, पत्रोपाधी संघ से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश्वर पटेल, सचिन केरकेट्टा, राजेश देवांगन, सतीश ठाकुर सुरेश गुप्ता, राजेंद्र आरिले, आरक्षित वर्ग कर्मचारी-अधिकारी संघ से विजेंद्र खांडेकर, जनता यूनियन से क्षेत्रीय अध्यक्ष यूएस वर्मा, प्रांतीय सचिव रितेश नागेश, तकनीकी एकता यूनियन से प्रकाश गुप्ता, छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ से हुलेश्वर पटेल, अरविंद शर्मा, सानंद देवांगन आदि उपस्थित रहे।

Related Posts