माता-पिता, शिक्षक और स्व अनुभव जीवन के महत्वपूर्ण गुरु : रमेश शर्मा

by SUNIL NAMDEO
0 comments

शिक्षक दिवस पर जामगांव स्कूल के बच्चों ने केक काटकर मनोरंजक गतिविधियों के जरिये गुरुजनों को किया सम्मानित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव के विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति श्रद्धा और आस्था व्यक्त करने के लिए शिक्षक दिवस पर विविध आयोजन किया। बच्चों की ओर से मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर अनेक क्रियात्मक प्रतियोगिताएँ रखी गईं।उनमें शिक्षक शिक्षिकाओं से संलग्न होकर अपने हुनर को प्रदर्शित करने का निवेदन उनकी ओर से किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

     शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गतिविधियों में संलग्न होकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भी इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर केक भी काटा। वरिष्ठ व्याख्याता पीआर खूंटे ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अपने शैक्षिक जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। वहीं बच्चों ने शिक्षकों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किये। कुछ बच्चों ने अपनी कविताएं भी पढ़कर सुनाई।

balaji
previous arrow
next arrow

प्राचार्य रमेश शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए बच्चों के जीवन में उनके माता, पिता एवं उनके गुरुजनों के योगदान को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें भी साझा की। उन्होंने कहा कि अनुभवों से भी हम बहुत कुछ सीखते हैं। अनुभव को गुरु के रूप में उन्होंने तीसरा स्थान दिया। स्वल्पाहार के साथ स्टॉफ एवं बच्चों ने शिक्षक दिवस के इस यादगार आयोजन का आनंद लिया।

Related Posts