लोचन नगर में महाकाल टीम के बच्चों ने फोड़ी मटकी, लूटा दही

by SUNIL NAMDEO
0 comments

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नौनिहालों ने खूब की मस्ती, दूसरे वर्ष भी जीता लोगों का दिल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के लोचन नगर कॉलोनी में महाकाल टीम के नन्हें-मुन्ने बच्चे विगत दो वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व को बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह से मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी अपनी टीम की परंपरा को कायम रखते हुए नौनिहालों ने यादगार ढंग से न केवल जन्माष्टमी महापर्व मनाया, बल्कि यह संकल्प भी लिया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलकर निःस्वार्थ जनसेवा भी करेंगे।

rl
previous arrow
next arrow

            शहर के चक्रधर नगर स्थित लोचन नगर में सांई मंदिर के समीप बिटिया रानी बाल उद्यान क्षेत्र में बीते देर शाम पावन मधुर आध्यात्मिक बेला में महाकाल टीम के नन्हे सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी छवि की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात बच्चों ने आकर्षक दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जो अत्यंत ही आनंदमय रहा। वहीं कृष्ण जन्म की मधुर ध्वनि और जयकारे से पूरी कॉलोनी गुंजायमान हो गया। पूजा के उपरांत सभी बच्चों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के मधुर-मनोहर भजन-गीतों पर कॉलोनी के महाकाल टीम के सभी बच्चे भाव-विभोर होकर जमकर थिरके जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।

balaji
previous arrow
next arrow

बाल टोली ने मचाया धमाल
मटका फोड़ प्रतियोगिता को यादगार बनाने में महाकाल टीम के सृजन नामदेव, शिवांश देवांगन, प्रियांश पैकरा, प्रिंस प्रभाकर, धैर्य टांक, समर्थ पैकरा, आरुषि प्रभाकर, श्रेया आदक, अर्पित देवांगन, मान्या पैकरा ने लोचन नगर में दूसरे वर्ष लोगों का दिल जीता।

Related Posts