भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने विशेष बच्चों के संग मनाया शिक्षक दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम आरंभ किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

                       उन्नायक सेवा समिति के द्वारा संचालित उम्मीद विशेष विद्यालय, नई उम्मीद एवं समर्थ कम घरौंदा के विशेष शिक्षक राजेश यादव, ज्योतिष यादव, सुनील यादव, ललिय भोई, आशीष विश्वास, विकासनंद उपाध्याय, विनोद साहू, कमलेश्वरी ध्रुव, श्रीमती सविता, जयंती पटेल, लीलेश्वरी साहू, अंजली वर्मा, खुशबू यादव, केशर भोई, श्वेता चौहान, रुक्मणी बरेठ को बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के महेन्द्र सिंह यादव (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), संजय कुमार दास (जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ), शारद पाण्डेय, अजीत पटेल, डीपी पटेल, महेश पटेल, कौशल सिंह राजपूत, निशांत चौबे, वैभव मिश्रा, केपी मिश्रा, उपेन्द्र सतपथी, संतोष ठाकुर, उमेश गुप्ता, जीएस चंद्रा (विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता) ने पेन, गमछा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, साथ ही दिव्यांग और मूक-बधिर बच्चों को चिप्स, चॉकलेट वितरित किया गया।

balaji
previous arrow
next arrow

               मंच संचालन रुपाली रवानी ने किया। कार्यक्रम के समापन में संस्था संचालक सिद्धांत शंकर मोहन्ती ने विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं और संस्था प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts