चक्रधर समारोह में व्यवस्था सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और वीआईपी प्रबंधन के लिए 20 कार्यपालिक दंडाधिकारी रहेंगे तैनात

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आयोजन प्रबंधन की व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों, विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों की मौजूदगी को देखते हुए 20 कार्यपालिक दंडाधिकारियों को 5 अलग-अलग टीमों में तैनात किया गया है। अधिकारी दो-दिवसीय रोटेशन में मुख्य मंच, वीआईपी दीर्घा, बैकस्टेज, कलाकार क्षेत्र, गेट और पार्किंग व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

rl
previous arrow
next arrow

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 से 23 सितंबर तक चलने वाले समारोह में प्रत्येक टीम को लगातार दो दिनों के लिए जिम्मेदारी दी गई है। उद्घाटन और समापन चरण के लिए भी विशेष प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

balaji
previous arrow
next arrow

मुख्य मंच से वीआईपी दीर्घा तक अलग-अलग जिम्मेदारी

उद्घाटन चरण में 14 एवं 15 सितंबर को टीम-ए में एसडीएम लैलूंगा राकेश वर्मा (मोबाइल नंबर 8305907656) मुख्य मंच की व्यवस्था संभालेंगे। वीआईपी दीर्घा एवं मुख्य पंडाल में तहसीलदार धरमजयगढ़ हितेश साहू (मो. 9669924292), बैकस्टेज में तहसीलदार कापू उन्मेष पटेल (मो. 8224858049) तथा गेट-पार्किंग व्यवस्था में नायब तहसीलदार घरघोड़ा हिमांशु सिंह (मो. 6261288808) तैनात रहेंगे। 16 एवं 17 सितंबर को टीम-बी में मुख्य मंच की जिम्मेदारी एसडीएम खरसिया प्रवीण भगत (मो. 6266816457), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा की जिम्मेदारी तहसीलदार लैलूंगा संदीप सिंह राजपूत (मो. 9818069610), बैकस्टेज की जिम्मेदारी तहसीलदार मुकडेगा वर्षा तिवारी (मोबाइल नंबर 9993223121) तथा गेट-पार्किंग की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार खरसिया ममता खैरवार (मो. 8847892930) संभालेंगी।

18 से 21 सितंबर तक दो टीमें संभालेंगी व्यवस्था

18 एवं 19 सितंबर को टीम-सी में मुख्य मंच पर एसडीएम घरघोड़ा प्रवीण तिवारी (मोबाइल नंबर 9098540997), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा में तहसीलदार पुसौर अनुराधा पटेल (मो. 8770810450), बैकस्टेज में नायब तहसीलदार पुसौर प्रतीक देवांगन (मोबाइल नंबर 7225883790) और गेट-पार्किंग व्यवस्था में नायब तहसीलदार पुसौर रश्मि पटेल (मोबाइल 7067674660) तैनात रहेंगे। वहीं 20 एवं 21 सितंबर को टीम-डी में मुख्य मंच की जिम्मेदारी एसडीएम धरमजयगढ़ भरत कौशिक (मोबाइल 8319935192), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा की जिम्मेदारी तहसीलदार तमनार शिवम पांडेय (मो. 8770697391), बैकस्टेज की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार तमनार पंकज मिश्रा (मो. 9109774071) तथा गेट एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार घरघोड़ा सहोदर पैंकरा (मो. 7697584044) संभालेंगे।

समापन समारोह के लिए विशेष टीम

समारोह के अंतिम दो दिनों 22 एवं 23 सितंबर को टीम-ई विशेष रूप से समापन समारोह की व्यवस्था संभालेगी। मुख्य मंच पर डिप्टी कलेक्टर शिल्पा भगत (मो. 7974053967), मुख्य पंडाल एवं वीआईपी दीर्घा में प्रभारी तहसीलदार खरसिया उज्जवल पांडेय (मो. 9755602917), बैकस्टेज में नायब तहसीलदार खरसिया मोनल साय (मोबाइल नंबर 8871303764) तथा गेट एवं पार्किंग में नायब तहसीलदार खरसिया काजल अग्रवाल (मो. 8770667221) की ड्यूटी लगाई गई है।
                              सभी तैनात कार्यपालिक दंडाधिकारियों को प्रतिदिन शाम 5 बजे अथवा कार्यक्रम शुरू होने से दो घंटे पहले अपने सेक्टर में पहुंचना होगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भीड़ के पूरी तरह छंटने तक अधिकारी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहेंगे। पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त समन्वय, आयोजन स्थल की पेट्रोलिंग और आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समारोह के दौरान ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी अवधि में अवकाश पर रोक रहेगी और अपरिहार्य परिस्थिति में जिला दंडाधिकारी की पूर्व अनुमति से ही वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकेगी।

Related Posts