जमीन में रेंगती मौत के कहर से पीड़ित पहुंचा डॉ. आरएल हॉस्पिटल, 10 रोज के सघन इलाज से मिला नवजीवन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। झारसुगुड़ा जिले के कंधाहिकेला निवासी संजय बारिक को 17 अगस्त की दरमियानी रात करीब 3 बजे करैत सांप ने दाहिनी पिंडली में काट लिया। सर्पदंश के बाद  हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए डॉ. आरएल हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ लेकर पहुंचे।

rl
previous arrow
next arrow

अस्पताल में जांच के दौरान मरीज में सर्पदंश के कारण न्यूरोटॉक्सिक प्रभाव पाया गया। इसके चलते उन्हें पलक झुकाने (Ptosis) की समस्या भी हुई। चिकित्सकों ने तत्काल आवश्यक उपचार शुरू करते हुए उन्हें लगातार निगरानी में रखा। उपचार के दौरान मरीज को चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार फिजियोथेरेपी भी कराई गई, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति में सुधार लाने में मदद मिली।

balaji
previous arrow
next arrow

करीब 10 दिनों तक चले उपचार और निगरानी के बाद मरीज की हालत में लगातार सुधार हुआ। 27 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज के समय मरीज की स्थिति स्थिर एवं आरामदायक थी। चिकित्सकों ने उन्हें 5 दिन के बाद फॉलोअप जांच के लिए अस्पताल आने की सलाह दी।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में समय पर उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। विशेषकर न्यूरोटॉक्सिक सर्पदंश में मरीज की स्थिति पर लगातार निगरानी और आवश्यकतानुसार उपचार देना जरूरी है। लोगों को सलाह दी गई कि सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं।

Related Posts