
रायगढ़ को सड़क दुर्घटना, प्रदूषण, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, अवस्थित सरकारी अस्पताल, गंदे पेयजल, अव्यवस्थित भवनों, खंडहर में बदलते सरकारी कॉलेज और स्कूलों से निजात दिलवाने के लिए कैदीमुड़ा में गुंजा हनुमान चालीसा
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पूजा और प्रार्थना के प्रयासों में अब निरंतर स्थानीय जन अपने मन से धीरे-धीरे आपस में एकजुट होकर रायगढ़ के लिए भगवान हनुमान से निवेदन का दौर बनाए हुए हैं। इसी तारतम्य में अब बच्चों ने भी अपनी परेशानी के लिय इस कार्यक्रम में शामिल होकर बताने का माध्यम बनाया है।
लगातार 3 रे हफ्ते के हनुमान चालीसा पाठ और प्रार्थना कार्यक्रम में इस मंगलवार को रायगढ़ शहर के वार्ड नंबर 30 कैदीमुड़ा में कार्यक्रम आहुत हुआ। इसमें गौरतलब रहा कि बच्चों ने पोस्टर बना कर लाया जिनके हाथ में हनुमान चालीसा के साथ प्रार्थना को पोस्टर में लिखकर लाया और पाठ के साथ प्रार्थना में इसको सभी उपस्थित जनों के बीच बताया कि अब हम छोटे-छोटे बच्चों की हनुमान से विनती है कि ‘हमे दमा और सांस की बीमारी से बचाओ और फैक्ट्री के प्रदूषण को खत्म करो’। इन बच्चों की प्रार्थना में मोहल्लेवासियों में जय यादव, राहुल श्रीवास, विनोद साहू, दुर्गेश यादव, राजेश निषाद, कौशल सिंह ठाकुर, तुषार कन्नौजिया, मोनू प्रधान, गुलशन साव, मनीष मेहर, नानू यादव, अनिल निषाद, विशाल निषाद, दिव्यांशु, जय सिंह, चंद्रशेखर, नीलकंठ साहू आदि बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भी उपस्थिति रही।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि 7 बिंदुओं को लेकर चरणबद्ध चल रहे प्रत्येक मंगलवार को रायगढ़ के अलग-अलग स्थान के हनुमान मंदिरों में संकट मोचन की चालीसा का पाठ और प्रार्थना कार्यक्रम निरंतर है। जो जनता के लिय किसी भी तरह रायगढ़ को सड़क दुर्घटना, प्रदूषण, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा, अवस्थित सरकारी अस्पताल, गंदे पेयजल, अव्यवस्थित भवनों जो खंडहर में बदलते सरकारी कॉलेज और स्कूलों से निजात दिलवाने के लिए प्रयासरत है।








