शह और मात के खेल शतरंज से मिलती है जीवन की सीख : जीवर्धन चौहान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

राइसोनी फाउंडेशन स्पोर्ट्स कल्चर के तत्वावधान में रायगढ़ डिस्ट्रिक्ट वन डे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का हुआ आगाज

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के पीएमश्री नटवर स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में राइसोनी फाउंडेशन स्पोर्ट्स कल्चर के तत्वावधान में रविवार को रायगढ़ डिस्ट्रिक्ट वन डे रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026 का आगाज हुआ। शतरंज प्रतियोगिता की अध्यक्षता नगर के प्रथम नागरिक यानी महापौर जीवर्धन चौहान ने की तो मुख्य अतिथियों में भाजपा महामंत्री विकास केड़िया, जिला भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल, युवा भाजपा नेता प्रवीण द्विवेदी और अल्पसंख्यक मोर्चा के नियाज खान रहे।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल ने अतिथियों का स्वागत  किया। महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बीते वर्ष अग्रोहा भवन में हुए शतरंज स्पर्धा में खिलाड़ियों ने खेलने के लिए स्थान की पुरजोर मांग रखी थी। महापौर ने शतरंज खिलाड़ियों की मांग और समस्या को वित्तमंत्री ओपी चौधरी को बताया तो उन्होंने स्थान की स्वीकृति दी। यही वजह रही कि महापौर ने इसके लिए आज मंच से विधायक ओपी का आभार जताया। मेयर जीवर्धन चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शतरंज दिमाग का खेल है। दिमाग के संतुलन के लिए खेल के साथ ज्ञान और वॉक की निहायत जरूरत है। अगर शरीर सही है तो सब सही। शह और मात के इस खेल से हमें जीवन जीने की ऐसी सीख मिलती है कि सुख के बाद दुख से हमें निराश नहीं होना चाहिए, हार से जीत के लिए मजबूत होकर उठना चाहिए।

balaji
previous arrow
next arrow

        भाजपा नेता विकास केड़िया ने भी शतरंज प्रतियोगिता को खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के बहाने ही सही, मगर शतरंज खिलाड़ियों को बेहतरीन प्लेटफार्म देकर उनकी प्रतिभा को उभारने का यह काम निःसन्देह सराहना के काबिल है, क्योंकि ऐसे में ही अंचल के छोटे बच्चे भविष्य में शतरंज के बड़े खिलाड़ी बनेंगे। वहीं, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि महापौर जीवर्धन चौहान से खिलाड़ियों ने शतरंज खेलने के लिए पूर्व में स्थान की मांग की थी जो उनको लायब्रेरी के पास मिला, इसके लिए उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह आशा जताई कि भविष्य में भी उनसे सहयोग मिलता रहेगा।

जिला शतरंज संघ के सचिव कार्तिकेश्वर मैत्री ने बताया कि आज हुए स्पर्धा में 163 प्रतिभागी हैं। यह अंडर 7 से लेकर अंडर 9, 11, 13, 15 महिला और वरिष्ठ शतरंज खिलाड़ियों का संयुक्त ओपन प्रतियोगिता है। विजेता को 30 हजार नगद और ट्रॉफी के अलावे 100 को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। मंच संचालन जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष रमेश पाणी ने किया।

Related Posts