पत्रकार राकेश स्वर्णकार को पितृ शोक

by SUNIL NAMDEO
0 comments

लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार को रायगढ़ प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के मूलतः चांदमारी में रहने वाले और वर्तमान में चन्द्र नगर केलो विहार कॉलोनी निवासी लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार का गत शुक्रवार रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया।

rl
previous arrow
next arrow

              मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार अम्बिकेश स्वर्णकार व पत्रकार राकेश स्वर्णकार के पिता थे। वे अपने पीछे भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार की सुबह उनके निवास स्थान चंद्र नगर से निकली और पंजरी प्लांट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।  उनके ज्येष्ठ पुत्र अम्बिकेश स्वर्णकार ने मुखाग्नि दी।

balaji
previous arrow
next arrow

लक्ष्मी प्रसाद स्वर्णकार के निधन पर रायगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा सहित समस्त अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को सम्बल प्रदान करने के लिए परमपिता से प्रार्थना भी की है।

Related Posts