पीएम मोदी के जन्मदिन पर रायगढ़ में विशेष आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर की उठी मांग

by SUNIL NAMDEO
0 comments

एल्डरमैन मनीष गांधी ने जनहित में महापौर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ के प्रथम नागरिक यानी महापौर जीवर्धन चौहान से एल्डरमैन मनीष गांधी ने आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष आयुर्वेद स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित करने की मांग करते हुए ज्ञापन भी सौंपा है।
               मनोनीत पार्षद मनीष गांधी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों के बीच आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना व स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो प्राकृतिक एवं समग्र स्वास्थ्य के सिद्धांतों पर आधारित है। ऐसे शिविर के माध्यम से लोगों को आयुर्वेदिक उपचार और स्वस्थ जीवनशैली की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए यह आयोजन समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक बनेगा।

rl
previous arrow
next arrow

       भाजपा नेता मनीष गांधी नागरिकों ने आशा व्यक्त की है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर यदि स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा तो हजारों लोगों को लाभ मिलेगा, साथ ही समाज सेवा का एक प्रेरणादायक संदेश भी प्रसारित होगा।

balaji
previous arrow
next arrow

Related Posts