विद्यार्थी जीवन होता है भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय : डॉ. पवन अग्रवाल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

उत्तम मेमोरियल कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम रहा यादगार

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से संबद्ध उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के महाविद्यालयीन जीवन के शुभारंभ के अवसर पर दीक्षारम्भ कार्यक्रम का गरिमामय एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करने के साथ उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली, छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना रहा।

rl
previous arrow
next arrow

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार अग्रवाल (सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं प्राध्यापक), विशिष्ट अतिथि गौतम चौधरी (चेयरमैन, उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट), संजय चौधरी (डायरेक्टर, उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट), डॉ. गोमती सिंह, (प्राचार्य, उत्तम मेमोरियल कॉलेज), अंबुज प्रकाश माहथा (सीनियर अकाउंटेंट, उत्तम मेमोरियल कॉलेज) और गोपाल श्रीवास एडमिनिस्ट्रेटर, उत्तम मेमोरियल कॉलेज) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत करते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

balaji
previous arrow
next arrow

शिक्षा के साथ संस्कार और कैरियर निर्माण पर दिया जोर
मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार एवं कैरियर निर्माण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने तथा समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि एवं उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमेन गौतम चौधरी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने एवं अध्ययन पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में नियमित पढ़ाई और अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करता रहेगा।

नई शिक्षा नीति है वरदान

                           महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) की प्रमुख विशेषताओं एवं उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा में आए बदलावों, कौशल विकास, बहुविषयक अध्ययन एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनके ज्ञान, कौशल, रचनात्मकता एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास पर केंद्रित है। अरुण पांडेय ने विद्यार्थियों को अकादमिक व्यवस्था एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। सौदागर चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), खेलकूद एवं रेडक्रॉस से संबंधित गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अनाथ माहथा ने विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली एवं परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी। वहीं रविन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन अनुशासन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन का पालन करते हुए महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आव्हान भी किया।

      कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि महाविद्यालय में उनका प्रवेश केवल उच्च शिक्षा की शुरुआत नहीं, बल्कि अपने सपनों को लक्ष्य में बदलने और लक्ष्य को सफलता में परिवर्तित करने की यात्रा का शुभारंभ है। कार्यक्रम में प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थियों का विशेष योगदान एवं सहभागिता रही। मंच संचालन सौदागर चौहान ने किया।

Related Posts