क्रिकेट में अंडर-14 और 19 का होगा ट्रायल

by SUNIL NAMDEO
0 comments

30 अगस्त और 6 सितंबर की तिथि तय

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बीसीसीआई के द्वारा निर्देश मिलने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की अनुमति से जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ ने नए क्रिकेट सत्र के लिए अंडर- 14 और अंडर-19 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसका ट्रायल आईटीआई ग्राउंड में होगा।

rl
previous arrow
next arrow

          जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि नए सत्र के लिए 14 व 19 के ट्रायल हेतु पंकज बोहिदार और अभिषेक गुप्ता, जफर उल्लाह सिद्धीकी को चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है। ये चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतरिम टीम का चुनाव करेंगे। ट्रायल के पूर्व ही जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में शाम 5 से 8 बजे तक खिलाड़ियों के पंजीयन का कार्य किया जाएगा। पंजीयन ट्रायल के पूर्व करवाना अनिवार्य है। इस हेतु रोहित नामदेव मोबाइल नंबर 93029 82991 से संपर्क किया जा सकता है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।

balaji
previous arrow
next arrow

ये दस्तावेज हैं जरूरी
ट्रायल के पूर्व निम्न दस्तावेज के साथ पंजीयन करवाना अनिवार्य बताया है। दस्तावेज में दो नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटो, पिछले छह वर्षों की ओरिजनल शैक्षणिक अंकसूची, डिजिटल एवं मैनुअल जन्म प्रमाणपत्र, नवीनतम फोटो वाला आधार कार्ड, मूल पेन कार्ड तथा बैंक पासबुक या कैंसिल चेक के साथ पंजीयन करवाना होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल से पूर्व ही पंजीयन अनिवार्य रूप से करवा लें। ट्रायल के दिन पंजीयन नहीं किया जाएगा।

वर्गवार ट्रायल हेतु आयु सीमा
ट्रायल के लिए निश्चित उम्र तय की गई है। इसमें अंडर-19 हेतु जन्मतिथि 1 सितंबर 2008 और उसके बाद पैदा हुए खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। जबकि अंडर-14 हेतु जन्मतिथि 1 सितंबर 2012 से 31 अगस्त 2014 तक की पैदाइश होनी चाहिए। तभी खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकता है।

यह है ट्रायल की तिथि और समय
अलग-अलग उम्र वर्ग के लिए अलग-अलग ट्रायल की तिथि रखी गई है। अंडर-19 के लिए ट्रायल की तिथि 30 अगस्त प्रात: 10 बजे से रखी गई है। जबकि अंडर-14 के लिए ट्रायल तिथि 6 सितंबर 2026 प्रात: 10 बजे से रखी गई है। दोनों ही ट्रायल आईटीआई कॉलेज के ग्राउंड, बोईरदादर रोड में रखी गई है। किसी विशेष जानकारी के लिए जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में ट्रायल के पूर्व संपर्क करें।

Related Posts