आगामी बैठक में विस्तृत रुपरेखा के साथ जमीनी लड़ाई की तय हुई रूपरेखा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसानों ने एक बैठक आहूत की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। बैठक में प्रमुख रूप से एग्रीटेक, खाद, बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी, बिजली की आँख मिचोली और फ्लाई एश जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया।
किसानों ने अपनी पीड़ा में बताया की सरकार के पास हमारे राजस्व से जुड़ी हुई ऐसी कौन सी जानकारी नहीं है जो हमें एग्रीटेक के नाम से बार – बार परेशान कर रही है। सोसाइटी में खाद की उपलब्ध होते हुए भी किसानों को हर तीसरे चौथे दिन चक्कर कटवा रहे हैं। एक तरह सरकार महतारी वंदन के नाम से पैसा दे रही है तो दूसरी ओर बिजली बिल और गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर वसूल ले रही है। इन समस्याओं को देखते हुए आगामी बैठक में एक विस्तृत रुपरेखा के साथ जमीनी लड़ाई की बात की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से किसान नेता लल्लू सिंघ, हरविंद चौधरी, नीलकंठ साहू, सरजीत सिंघ, सुनील पटेल, जनक राम साव, भीम दास महंत और दलवीर सिंघ समेत धरतीपुत्र व किसान हितैषी भी मौजूद थे।






























