रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इनर व्हील क्लब रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आदर्श विद्या मंदिर, केसर पारा में बच्चों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
rl
img-20260704-wa01067999434580814783913
raigarh artho
कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियाँ कराई गईं। बच्चों को गिफ्ट एवं बिस्किट वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट अनिता अग्रवाल के साथ इनर व्हील क्लब की सखियाँ ऋतु अग्रवाल एवं संगीता अग्रवाल उपस्थित रहते हुए पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।
balaji
ideal
bhagwat
uttam
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटकर एवं उनके उत्साह को बढ़ाकर क्लब ने सेवा, स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम अत्यंत आनंदमय एवं सफल रहा।