ट्विंकल स्टार स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ट्विंकल स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया।

rl
previous arrow
next arrow

                    समारोह का सबसे आकर्षक पक्ष विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ रहीं। नन्हे कलाकारों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं गीत और भाषणों के माध्यम से देश के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया।

balaji
previous arrow
next arrow

                             नन्हे बच्चों की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने विशेष रूप से सभी का ध्यान आकर्षित किया। मंच पर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की भावनाओं से सजी प्रस्तुतियों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। विद्यार्थियों ने अपने नृत्य, गीत, भाषण और मंचीय अभिव्यक्ति के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत और अनुशासन की स्पष्ट झलक दिखाई दी। कई प्रस्तुतियों के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के मेंटर एवं मार्गदर्शक अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया। वहीं,  प्राचार्या मेघा दबेड़कर ने अपनी मधुर देशभक्ति गीत की प्रस्तुति से समारोह में भावनात्मक रंग भर दिया। उनकी प्रस्तुति ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

                                        कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। समारोह ने यह संदेश दिया कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे अपनी प्रतिभा के साथ-साथ देश, समाज और अपने भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर सकते हैं। ट्विंकल स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल का यह 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह तिरंगे के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों की प्रतिभा का सुंदर संगम बनकर यादगार रहा।

Related Posts