रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में विधि विधान से हुआ ध्वजारोहण

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के कार्मेल स्कूल रोड स्थित रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण हुआ। डॉ. राजू अग्रवाल और उनके सुपुत्र डॉ. अहर्निश अग्रवाल ने आजादी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

rl
previous arrow
next arrow

      हर साल 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता का जश्न मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिलने की याद दिलाता है, जो 15 अगस्त 1947 को पूरी हुई थी। स्वतंत्रता प्राप्त करना देश कर स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, संघर्ष और बलिदान के बिना संभव नहीं था। इसी कड़ी में रायगढ़ आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल में भी विधि विधान से तिरंगे झंडे का पूजा-अर्चना कर राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस वर्ष डॉ. राजू अग्रवाल के दिशा निर्देशानुसार हॉस्पिटल के मैनेजर राशिदा वली ने तिरंगा फहराया।

balaji
previous arrow
next arrow

                      ध्वजारोहण कार्यक्रम में रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल के मैनेजर राशिद वली, डॉ. सुजीत दास, रोहित चौहान, रमेश देवांगन, पूर्णिमा तिवारी, पायल जायसवाल, निम्मी भोई, अनुभा लुगुन, किरण सिदार, शीतल रानी, करण चौहान, पुष्कर पटेल, श्रद्धा साहू, तनुजा चौहान, रीना श्रीवास, चांदनी सिदार, प्रीति सिंह, नीतीश डनसेना, प्रणेश जायसवाल, तृप्ति चौहान, रेणु सारथी, दीपिका और प्रशान्त गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts