स्वतंत्रता दिवस पर जामगांव स्कूल के टॉपर्स बच्चों का हुआ सम्मान

by raigarhmanoj@gmail.com
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले के पूर्वांचल में आखरी छोर पर स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जामगांव में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व शालीन एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। प्राचार्य रमेश शर्मा की अध्यक्षता और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में अंचल के गणमान्य नागरिकों, विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ।

rl
previous arrow
next arrow

                  बच्चों के राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति उपरांत प्राचार्य रमेश शर्मा ने छात्र और छात्राओं के लिए अपना संदेश देकर उन्हें आज के संदर्भ में स्वतंत्रता का सही अर्थ बताया गया। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता हमें वीर शहीदों की कुर्बानी से मिली ऐसे में अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ विद्यार्थी जीवन में अपने कार्यों को सम्पन्न करना , माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना, साथ ही जीवन में आगे बढ़ने का सपना देखते हुए उसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगा देना ही विद्यार्थियों के लिए स्वतंत्रता का आज सही अर्थ है।

balaji
previous arrow
next arrow

         कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरारी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देते हुए कड़ी मेहनत, अनुशासन, बड़ों का सम्मान जैसे गुणों को आत्मसात करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए सतत संघर्ष का रास्ता अपनाने की बात कही। उन्होंने शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम मानते हुए उसकी प्राप्ति के लिए सतत प्रयास करते रहने का प्रेरक संदेश दिया। सभा को कोलाईबहाल ग्राम पंचायत के पंच रतन लाल कन्हेर ने भी संबोधित करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

     वर्ष 2026 में कक्षा 6वीं से 12वीं तक टॉपर छात्र छात्राओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। व्याख्याता पी आर खूंटे और जी आर निषाद सर के द्वारा कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित रूप में किया गया। पुरस्कार की व्यवस्था एवं उसके वितरण की जिम्मेदारी का निर्वहन व्याख्याता गोपाल देवांगन एवं सहयोगी स्टाफ के माध्यम से पूर्ण हुआ।

                        मिष्ठान्न वितरण का कार्यक्रम मनीषा दुबे, अंजलि आजमानी, मीना देवांगन, एनके शबर, जागृति प्रधान, मंदाकिनी गुप्ता, तपस्वनी मल्लिक, रजनी महिलांगे, लता पटेल, सुरेश पटेल, दिनेश सिदार, श्रीकांत मिश्रा, अजय सिदार, योगेश सिरसो, रोहित सिदार, मोतीलाल सिदार, शैलेन्द्र शर्मा इत्यादि की देखरेख में हुआ।

Related Posts