
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष शोभा शर्मा, वार्ड पार्षद अमित शर्मा, पूर्व पार्षद श्रवण सिदार, अधिवक्ता गुलाम रहमान, भाजपा नेत्री मेहरून्निशा, शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा, पालक सदस्य इतवार सिंह, राजकुमारी नाग, दिलीप कसेरा, विशिष्ट अतिथि महावीर अग्रवाल, शालेय परिवार की उपस्थिति में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर ध्वजारोहण किया। राष्ट्र गीत वन्दे मातरम्, राष्ट्र गान जन गण समवेत स्वर में गाया गया। गगनभेदी जयघोष के नारे लगाए गए। स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगा गुब्बारों को उन्मुक्त गगन में छोड़ा गया।
आगंतुकों में से गुलाम रहमान, समाजसेवी भाई महावीर एवं अध्यक्ष श्रीमती शोभा शर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने हेतु प्रेरित किया। समाजसेवी भाई महावीर ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला) के उत्कृष्ट मंच संचालन, शाला व समाज के प्रति उनके निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निर्वहन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शाला के उत्तरोत्तर विकास एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु प्राथमिक, माध्यमिक व हायर सेकेण्डरी संस्था प्रमुख क्रमशः डॉ. मनीषा त्रिपाठी, प्रेमलता चंदेल, भरत लाल नामदेव को गुलाम रहमान ने शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। बेहतर शालेय संचालन और उत्कृष्ट प्रबंधन, सही नेतृत्व, प्रभावी मंच संचालन हेतु डॉ. मनीषा त्रिपाठी का विशेष रूप से सम्मान शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा ने शाल -श्रीफल से किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों ने भाषण, देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी, संबलपुरी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम सहभागिता देने वाले एवं प्रतिभावान बच्चों हेतु मस्जिद गरीब नवाज मदरसा अहमदिया साबरी के नये सदर हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन ने पुरस्कार की व्यवस्था की, जिसे सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी अनिल साहू, प्राचार्य भरत लाल नामदेव, प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने वितरण किया। शाला नायक इशहाक केरकेट्टा, सांस्कृतिक सचिव शेख अबुल हसन को व्याख्याता निराकार पटेल और कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने हेतु जयकुमारी नाग को व्याख्याता इरयल टोप्पो ने पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मिडिल स्कूल की छात्राओं को इतवार सिंह ने नगद पुरस्कार दिया। कार्यक्रम हेतु आवश्यक सहयोग अधिवक्ता जिला बार काउंसिल उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, शिक्षाविद् पूर्णानंद शर्मा, इतवार सिंह एवं राजकुमारी नाग से भी प्राप्त हुआ। आभार प्रदर्शन प्राचार्य भरत लाल नामदेव ने किया।





























