ब्रम्हाकुमारीज ने सरस्वती शिशु मंदिर में चलाया 10 करोड़ नशामुक्ति अभियान

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सरस्वती शिशु मंदिर लोचननगर रायगढ़ में प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की ओर से 10 करोड़ नशा मुक्ति कार्यक्रम अभियान चलाया।

rl
previous arrow
next arrow

सरस्वती शिशु मंदिर में ब्रह्मकुमारी नंदिनी बहन, ब्रह्मकुमारी अहिल्या बहन और ब्रह्मकुमार चंद्रिका भाई ने वंदना सत्र में शामिल होने के बाद सभी भैया-बहनों को वर्तमान में किशोर-युवा वर्ग में नशा करने के नुकसान से होने वाले शारीरिक नुकसान और चारित्रिक पतन के बारे में लघु प्रसंग एवं कहानी के माध्यम से न करने की सलाह दी गई। उन्हें प्रतिज्ञा कराई गई कि वे सदा नशे से दूर रहेंगे। मोबाइल की लत को भी उन्होंने कहा यह भी नशा से कम नहीं है। उन्होंने कहा किसी भी चीज की अधिकता की आदत नशा है।

balaji
previous arrow
next arrow

        इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ ही सभी आचार्य बंधु भगिनी ने भी नशा मुक्ति की शपथ ली। प्राचार्य कुबेर माली ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए विद्यालय भविष्य में भी आप का सहयोग करता रहेगा जो भैया-बहनों के हित में हों। शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Related Posts