बाकारूमा-लैलूंगा के अधूरे सड़क निर्माण का रास्ता हुआ साफ

by SUNIL NAMDEO
0 comments

डीएमएफ से 1.32 करोड़ रुपए की स्वीकृति, निविदा प्रक्रिया शुरू, शेष 600 मीटर सड़क निर्माण जल्द होगी पूर्ण

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और त्वरित विकास कार्यों के संकल्प के साथ प्रदेशभर में अधोसंरचना परियोजनाओं को गति दे रही है। इसी कड़ी में जिले के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में बाकारूमा से लैलूंगा तक 23 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण कार्य एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) लोन-3 परियोजना के अंतर्गत लगभग 72.50 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है, मार्ग निर्माण के दौरान ग्राम राजपुर में लगभग 600 मीटर क्षेत्र में भू-अर्जन भुगतान नहीं होने के कारण संबंधित भू-स्वामियों द्वारा निर्माण कार्य नहीं करने दिया गया। यह सड़क क्षेत्र के अनेक गांवों के लिए आवागमन की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिससे ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों में सुविधा प्राप्त हो रही है।

rl
previous arrow
next arrow

        मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एडीबी अधिकारियों से संपर्क कर भू-अर्जन की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दिनांक 11 मई 2026 को 85 लाख 48 हजार 691 रुपये की राशि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लैलूंगा को अंतरित की गई। हालांकि, एडीबी अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन को अवगत कराया गया कि उक्त 600 मीटर सड़क निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

balaji
previous arrow
next arrow

डीएमएफ मद से 1.32 करोड़ रुपये स्वीकृत, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहल करते हुए लोक निर्माण विभाग से प्राक्कलन तैयार कराया और जिला खनिज न्यास संस्थान (डीएमएफ) मद से 1 करोड़ 32 लाख 56 हजार रुपये की राशि 21 मई 2026 को स्वीकृत की गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की गई है तथा निविदा पूर्ण होने के पश्चात शेष सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसी बीच आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर मार्ग को तत्काल आवागमन योग्य बनाने के उद्देश्य से मरम्मत कार्य प्रारंभ कराया गया। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Related Posts