आईटीआई रायगढ़ में वेल्डर, फिटर से लेकर कंप्यूटर ट्रेड तक अनेक कोर्स, मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण

by SUNIL NAMDEO
0 comments

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 29 मई से की जा रही है, जो 15 जून तक जारी रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पंजीयन कर विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं आधुनिक तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के इस दौर में आईटीआई युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक मजबूत माध्यम बनकर उभर रही है।

balaj
previous arrow
next arrow

  संस्था में इस वर्ष पारंपरिक एवं आधुनिक दोनों प्रकार के तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश उपलब्ध रहेगा। इनमें वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फाउंड्रीमैन, मोटर मैकेनिक व्हीकल, मशीनिस्ट, टर्नर, फिजियोथैरेपी टेक्नीशियन, सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस (इंग्लिश), रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, असिस्टेंट टेक्नीशियन ड्राइवर एंड फॉल्स सीलिंग, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ड्राइवर कम मैकेनिक, कारपेंटर तथा कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) जैसे महत्वपूर्ण ट्रेड शामिल हैं। इन ट्रेडों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक इकाइयों में रोजगार प्राप्त करने के योग्य बन सकें।

ideal
previous arrow
next arrow

           शासकीय आईटीआई रायगढ़ में न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी भी आसानी से लाभान्वित हो सकते हैं। यहां अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का कौशल और अधिक मजबूत होता है। संस्था में छात्रावास, खेल मैदान, एनसीसी प्रशिक्षण, औद्योगिक भ्रमण एवं कौशल विकास गतिविधियों की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाता है। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जाता है, जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

                   संस्था प्रशासन ने अभ्यर्थियों और पालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में https://cgiti.admissions.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा प्रदान करें।

Related Posts