ओपी चौधरी ने चपले-बायंग चौक को दी ट्रांसफार्मर की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comments

भीषण गर्मी में बिजली संकट की मार झेल रहे ग्रामीणों को मिली राहत

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए आम जनता को भीषण गर्मी में एक बड़ी राहत दी है। ग्राम चपले, बायंग चौक में अचानक ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों के सामने बिजली का बड़ा संकट खड़ा हो गया था। इस तपती गर्मी में बिजली न होने से ग्रामीण और बच्चे बेहद परेशान थे।

rl
previous arrow
next arrow

            जैसे ही इस समस्या की जानकारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक पहुँची, उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संज्ञान लिया और विद्युत विभाग के अफसरों को नया ट्रान्सफार्मर लगने निर्देश दिये। आमतौर पर सरकारी विभागों में अवकाश के दिन नए ट्रांसफॉमर की व्यवस्था होने में समय लगता है, लेकिन मंत्रीजी ने जनता की तकलीफ को सर्वोपरि रखा। उनके कड़े और स्पष्ट निर्देशों के बाद, विद्युत विभाग की छुट्टी होने के बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया।

balaji
previous arrow
next arrow

        मंत्रीजी की इसी तत्परता का परिणाम रहा कि समय से पहले ही ग्राम चपले, बायंग चौक में नया ट्रांसफार्मर न केवल व्यवस्थित किया गया, बल्कि उसे सफलतापूर्वक इंस्टॉल भी कर दिया गया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो गई है। इस त्वरित कार्यवाही के लिये ग्राम चपले के बाशिंदों ने वित्त मंत्री को धन्यवाद कहते हुए उनकी सजगता की भूरि-भूरि प्रसंशा भी की है।

Related Posts