ओपी चौधरी ने अघरिया बंधु पत्रिका का किया विमोचन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

दसवीं बोर्ड के प्रदेश टॉपर संध्या नायक का किया विशेष सम्मान

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति की त्रैमासिक बैठक अघरिया सदन रायगढ़ में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय समिति की अध्यक्ष उषा पटेल और पदाधिकारियों ने समाज के ईष्टदेव श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से हुई। मंचस्थ पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
          राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पटेल ने इस वर्ष छ्ग माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की प्रवीण्य सूची में 99 प्रतिशत के साथ प्रथम आने वाली कु. संध्या नायक ( माधोपाली सराईपाली) का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। केन्द्रीय संयुक्त सचिव भुवन पटेल ने सक्ती में आयोजित पिछली बैठक में लिए गए निर्णय पर अनुमोदन हेतु कार्यवाही का संक्षेप में विवरण प्रस्तुत किया। मनोनीत कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने आय-व्यय का विवरण दिया।  बैठक में रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री चौधरी ने समाज की त्रैमासिक पत्रिका अघरिया बंधु का उषा पटेल और मुख्य संपादक देवानंद पटेल के साथ विमोचन किया। श्री चौधरी ने प्रतिभावान छात्रा कु. संध्या नायक का अखिल भारतीय अघरिया समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। साथ ही संध्या नायक और उनके भाई को 25 – 25 हजार की सहयोग राशि देने की बात कहते हुए समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।   कार्यक्रम में अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी से मार्गदर्शक उमाशंकर पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमशिला नायक, महिला संयोजिका तारेश्वरी नायक, सह संयोजिका शशिकला पटेल, युवा संयोजक विजय विकी पटेल, महासचिव त्रय कामता पटेल, तेजराम नायक, बिहारीलाल पटेल, मनोनित कोषाध्यक्ष प्रमोद पटेल, सचिव भोजराम पटेल, सह सचिव घनश्याम सिंह पटेल, लोकनाथ पटेल, संयुक्त सचिव भुवन पटेल, मीडिया प्रभारी विजय पटेल, दुलेंद्र पटेल, झषा‌ंक नायक, संगठन सचिव चतुर्भुज पटेल, पर्यावरण सचिव गोपाल पटेल, नरेन्द्र पटेल, युवा सह संयोजक जीवन पटेल, अरविंद पटेल ,राजकुमार पटेल, चतुर्भुज पटेल, नगर अध्यक्ष रामअवतार पटेल, महिला अध्यक्ष नमिता पटेल, मीना पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन केन्द्रीय सचिव भोजराम पटेल ने किया। यह जानकारी समाज के प्रचार सचिव विजय पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

balaj
previous arrow
next arrow

Related Posts